- यह आवेदन 15 दिसम्बर 2025 से निर्धारित कोटा की समाप्ति अथवा 25 दिसम्बर 2025 तक सिर्फ समिति के कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किये जायेगें।
- जबलपुर से अयोध्या यात्रा का पैकेज रू. 4500/- प्रति व्यक्ति होगा।
- 3 वर्ष से 10 वर्ष की आयु के बच्चों का व्यवस्था शुल्क रु. 1500/- होगा जिन्हें बर्थ नहीं दिया जावेगा।
- फार्म के साथ प्रतियात्री 4500/- रूपये शुल्क तथा प्रत्येक यात्री के दो-दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ के पीछे यात्री का नाम, उम्र स्पष्ट हिन्दी में लिखकर फार्म के साथ लगे लिफाफे में रखकर आधार कार्ड के साथ जमा कराना अनिवार्य है। अपूर्ण भरे फार्म जमा नही होगें। अकेली महिला अथवा वृद्ध पुरूष/महिला वाला फार्म उनके किसी परिचित व्यक्ति का साथ होना अनिवार्य है।
- यात्रा के लिए शयनिका (बर्थ) का आबंटन प्रथम आओ प्रथम पाओ की तर्ज पर होगा।
- इस आवेदन फार्म का जमा करना मात्र प्रस्ताव है, बगैर कारण बताये प्रस्ताव स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार समिति के पास सुरक्षित है। प्रस्ताव स्वीकृत न होने पर जमा की गई पूर्ण राशि वापस कर दी जावेगी।
- स्वीकृत आरक्षण का निरस्तीकरण (सरेन्डर) 30.11.2025 तक 500/- रूपये प्रतियात्री निरस्तीकरण शुल्क के साथ किया जा सकता है अथवा अपने ही परिवार या मित्र को 1000/- रूपये (आधार कार्ड/फोटो/चेन्ज शुल्क) देकर परिवर्तित कराया जा सकता है। उसके पश्चात किसी भी परिस्थिति में यात्रा शुल्क वापस नहीं होगा। जिस यात्री का आरक्षण स्वीकृत किया गया है, वही यात्री यात्रा में शामिल हो सकता है, वह अपने स्थान पर किसी अन्य यात्री को यात्रा नहीं करा सकता। यात्रा आरक्षण पूर्णतया अहस्तांतरणीय है। किसी के आरक्षण पर अन्य यात्री यात्रा में पाया जाने पर उसे 2000/- रूपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा अथवा उस यात्री पर समिति द्वारा कार्यवाही की जावेगी।
- 3 वर्ष से अधिक तथा 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों का 1500/-शुल्क निर्धारित किया गया है, इन बच्चों को अपने माता-पिता या अभिभावक की सीट पर ही रहना होगा। इन्हें अलग से वर्थ नहीं दी जायेगी। 10 वर्ष से अधिक आयु वालों व वरिष्ठ यात्रियों को पूरा शुल्क देना होगा।
9. 10 वर्ष तक के बच्चें अपने माता-पिता की बर्थ पर ही रहेगें तथा सोयेंगें।
- सभी स्वीकृत यात्री अपनी रसीद दिखाकर कार्यालय से 05 दिसम्बर 2025 तक (बैच/लॉगेज टेग एवं अन्य यात्रा सम्बंधित सामग्री) अवश्य प्राप्त कर लेवें। अथवा प्रतिनिधि भेजकर मंगवा लेवें।
- अपने साथ कम से कम सामान लेकर यात्रा करें। सामान की सुरक्षा यात्री को स्वयं करनी होगी। कृपया अपने साथ यात्रा हेतु चादर-तकिया, कंबल एवं शॉल इत्यादि साथ लेकर चलें।
- यात्रा के दौरान ताश खेलना, धूम्रपान या किसी भी प्रकार का नशा करना पूर्णतः वर्जित है। उल्लंघन करने वालों को यात्रा से वंचित कर दिया जायेगा।
- सभी यात्री अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा तथा जान-माल की हिफाजत व वहन के लिये स्वयं जिम्मेदार है, यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आकस्मिक दुर्घटना या नुकसान के लिये यात्रा समिति जवाबदार नहीं है।
आवश्यक सूचना - रेल्वे प्रशासन के नियमानुसार प्रत्येक यात्री को अपना फोटो लगा बैच धारण करना अनिवार्य है। ट्रेन में बिना टिकट यात्री पाये जाने पर रेल्वे की पेनाल्टी की जिम्मेदारी स्वयं यात्री की होगी। इसके लिए समिति किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगी।
अनेक उत्साही श्रृद्धालुओं द्वारा सेवा कार्य हेतु अपना नाम एवं सहयोग राशि लिखाई है अगर कोई श्रृद्धालु भी अपनी तरफ से कोई वस्तु या राशि भेंट करना चाहे तो आयोजकगण से संपर्क कर सकते हैं।